बहुआ ब्लाक में लगा दिव्यांग कैंप
फतेहपुर (आरएनआई) जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि बहुआ विकास खण्ड में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शिविर व कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें 57 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 06 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए। यह भी बताया कि कल (आज) मलवां विकास खण्ड में शिविर व कैम्प आयोजित होगा। शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्गत 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र में रु0 46080.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में रु0 56460.00 वार्षिक तक, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज 02 फोटो को अपने साथ लाना अनिवार्य है, जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

