खेत पर दबंग ने किया कब्जा, एसडीएम से शिकायत

Tuesday, June 17, 2025 - 19:50
Updated: 1 year ago
0

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) मंगलवार को सुरेश कुमार निवासी कोट ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके खेत की भूमि, जो गाटा संख्या 3021 व 745 में दर्ज है, पर पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है। साथ ही, उनके खेत की मेड़ व खड़ंजा को तोड़ दिया गया है, जिससे उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी पक्ष जबरन खेत में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है और गाली-गलौज व धमकी दे रहा है। इसके चलते उनके माता-पिता मानसिक रूप से परेशान हैं। सुरेश कुमार ने अधिकारियों से मिलकर तत्काल राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराकर उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो विपक्षी पक्ष पुनः अतिक्रमण कर सकता है जिससे विवाद और गहरा सकता है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है ताकि उनका खेत सुरक्षित रह सके और उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव का रईस बहुत दबंग है। इसने कई बार खेत कब्जा करने की कोशिश भी की है। केवल थोड़ा अंश बचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User