बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पुरानी छावनी विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ

विद्याभारती संस्कार देने का काम करती हैं: भार्गव

Feb 14, 2024 - 15:44
Feb 14, 2024 - 15:45
 0  972
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पुरानी छावनी विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ

गुना (आरएनआई) सरस्वती शिशु मंदिर प्रताप नगर पुरानी छावनी गुना विद्यालय में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यारंभ संस्कार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, विद्यालय के प्रधानाचार्य  कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि विद्या भारती मध्य भारत  की योजना अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर नव प्रवेशित 3 से 5 साल के बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार विद्यालय में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पालकी में वेदों को स्थापित कर पूजन की गई और बस्ती में शोभा यात्रा निकाली गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भारत भूषण मंगल उपाध्यक्ष भारत कल्याण केंद्र समिति गुना, विशेष अतिथि  अनिल भार्गव सेवा निवृत्त शासकीय शिक्षक, भरत कुशवाह डॉक्टर साहब, गिरधारी शर्मा, श्रीमती शिल्पा सिकरवार दीदी उप समिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनिल भार्गव ने उपस्थित अभिभावकों को बताया कि आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। 

आज के दिन माता सरस्वती की उपासना करने वाले व्यक्ति को विद्या का वरदान प्राप्त होता है, विद्या भारती के विद्यालय समाज में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की शिक्षा देकर समाज जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं बच्चो में संस्कार देने का काम विद्याभारती करती हैं।  कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ दीदी श्रीमती संगीता गर्ग ने किया, कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अभिभावकों ने शिशु वाटिका की सभी शैक्षिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, कार्यक्रम के अंत में आभार आचार्य  सोनू  ओझा ने व्यक्त किया। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0