बस दुर्घटना में घायलों से मिलने जिला चिकित्‍सालय पहुंचे कलेक्‍टर, घायलों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

Monday, February 3, 2025 - 22:41
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की और अस्पताल के डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सुविधाएं और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ितों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

ज्ञात है कि श्रद्धालुओं से भरी बस गुजरात के डांग जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी जिसमें जिले के कई लोग घायल हो गये थे। इस संबंध में कलेक्‍टर द्वारा जिला चिकित्‍सालय पहुंचकर घायलों के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की जानकारी ली।

इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार, तहसीलदार ग्रामीण कमल सिंह मण्‍डेलिया, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्‍द्र सिंह रघुवंशी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User