बस अग्निकांड के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग, 27 वाहनों पर गिरी गाज

Sunday, October 26, 2025 - 22:51
Updated: 12 months ago
0
बस अग्निकांड के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग, 27 वाहनों पर गिरी गाज

अशोकनगर (आरएनआई) जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाहा द्वारा अशोकनगर जिले की तहसील शाडोरा-नईसराय मार्ग पर वाहनो की सघन चैकिंग की गई। 

चैकिंग के दौरान यात्री वाहनो, मालवाहनो एवं अन्य छोटे वाहनो से मोटरयान नियम के विरुद्ध चलते पाए जाने पर विना परमिट, विना फिटनेस, विना बीमा एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध न होने पर चालानी कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में कुल 27 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क की राशि रु. 35000/- का राजस्व वसूला गया। इस प्रकार 21 यात्री वाहनों में नियम विरुद्ध संचालन करने पर चालानी कार्यवाही की गई एवं 06 छोटे लोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क की राशि वसूल की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User