आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डीसीएम डंपर में जा घुसी, दो की मौत, पांच घायल

Oct 27, 2025 - 11:17
 0  81
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डीसीएम डंपर में जा घुसी, दो की मौत, पांच घायल

इटावा (आरएनआई)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मथुरा से बलिया जा रही एक बेकाबू डीसीएम आगे चल रहे डंपर में जा टकराई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 126 पर दींग गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, डीसीएम में लगभग 60 पशु लदे हुए थे। वाहन को साईन पुत्र बली, निवासी थाना कोसीकलां, जनपद मथुरा चला रहा था। वाहन में शाहिद पुत्र यूनुस (मथुरा), राम आसरे पुत्र इंद्रपाल (कानपुर देहात), रविंद्र यादव पुत्र परमात्मा यादव (बलिया), धनंजय पुत्र गजेंद्र चौहान (गाजीपुर), वीरेंद्र यादव पुत्र हरदेव (आजमगढ़) और वीरेंद्र यादव पुत्र भोलानाथ (अंबेडकर नगर) सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 1 बजे उस वक्त हुआ जब चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार में चल रही डीसीएम आगे जा रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक साईन पुत्र बली और वीरेंद्र यादव पुत्र हरदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, धनंजय, वीरेंद्र यादव पुत्र भोलानाथ और शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलते ही थाना ऊसराहार पुलिस, एक्सप्रेसवे चौकी कुदरैल, थाना चौबिया पुलिस व यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना की जानकारी डीसीएम मालिक तनवीर कुरैशी को दे दी गई है। डीसीएम में लदे पशुओं को दूसरी गाड़ी से आगे भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.