जमीनी विवाद में दबंगों की बर्बरता, अधेड़ को थार से कुचला, महिलाओं के फाड़े कपड़े
गुना (आरएनआई) जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद बर्बरता में बदल गया। आरोप है कि महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित करीब 10-15 दबंगों ने खेत पर जा रहे एक ही परिवार पर लाठी-डंडों, फर्सा और लुहांगी से हमला कर दिया। बचाव करने की कोशिश में रामस्वरूप नागर (40) को जबरन थार वाहन से कुचल दिया गया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए और हालत गंभीर बनी हुई है।
हमले में रामस्वरूप की पत्नी विनोद बाई, राजेंद्र नागर और दो नाबालिग बेटियां तनीषा व कृष्णा नागर भी गंभीर रूप से घायल हुईं। आरोप है कि दबंगों ने किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिए, जिससे वे फटे कपड़ों में ही अस्पताल पहुंचीं। जहां इलाज के दौरान गंभीर युवक की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

