बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: रामलीला देखकर लौट रहे चार लोगों की मौत
दो मोटरसाइकिल पर तीन - तीन युवक सवार थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहनी थी। एक ही परिवार के दो-दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।
बलरामपुर (आरएनआई) श्रीदत्तगंज क्षेत्र से रामलीला देख कर दो बाइक से लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना नगर क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर कांदभारी गांव के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर तीन - तीन युवक सवार थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहन रखी थी। हादसे में युवकों के घायल होने की सूचना मिली। घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में मृतक संजय (25) व अंकित (21) दोनों सगे भाई हैं। इसी तरह सीताराम (22), गोलू उर्फ संतोष मौर्य (23) दोनों सगे भाई हैं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एक ही परिवार के दो-दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।
चारों युवक महराजगंज तराई क्षेत्र के मूराडीह गांव के रहने वाले हैं। इसके साथ ही हादसे में वीरेंद्र कुमार मौर्य (24) व दिनेश मौर्य (23) गंभीर रूप से घायल हैं। वीरेंद्र को लखनऊ और दिनेश को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों बाइक को किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारी है। जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। अभी दोनों घायल गंभीर हैं इसलिए कोई पूछताछ नहीं हो सकी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



