बरमतपुर में दलित परिवार का मकान गिराने पर मचा बवाल, एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष ने की पीड़ित से मुलाकात

Tuesday, July 22, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0
बरमतपुर में दलित परिवार का मकान गिराने पर मचा बवाल, एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष ने की पीड़ित से मुलाकात

फतेहपुर (आरएनआई) सदर तहसील क्षेत्र के बरमतपुर गांव में दलित परिवार के मकान पर की गई बुलडोजर कार्रवाई अब तूल पकड़ चुकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मंगलवार को गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।

अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और आयोग की प्राथमिकता है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसमें पीड़ित को मुआवजा दिलाने की संस्तुति भी की जाएगी। गौरतलब है कि इस प्रकरण में जिलाधिकारी रवींद्र सिंह ने जांच के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनगो व लेखपाल को निलंबित कर दिया है, जबकि नायब तहसीलदार को कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण को बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने एससी/एसटी आयोग के समक्ष प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद आयोग अध्यक्ष की यह कार्रवाई सामने आई है। बैजनाथ रावत ने कहा कि दलित समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User