बमोरी बीईओ राजीव यादव और जनशिक्षक छतर सिंह लोधा को हटाया गया
गुना। बमोरी विकास खंड में शिक्षक की आत्महत्या प्रकरण के बाद बमोरी बीईओ राजीव यादव और जनशिक्षक छतर सिंह लोधा को हटाया। प्रकरण विभाग के संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर सिसोदिया ने बीईओ को हटाने के आदेश जारी किए। अब बमोरी के विकास खंड शिक्षा अधिकारी का कार्य इंद्रभान सिंह यादव वरिष्ठ व्याख्याता देखेंगे। वही डीपीसी ऋषि कुमार शर्मा द्वारा जनशिक्षक छतर सिंह लोधा की कार्यानुमति भी निरस्त कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

