बमोरी के महाविद्यालय की भूमि पर न्यायालय के स्टे के संबंध में जिला प्रशासन ने रखा अपना पक्ष

Saturday, June 24, 2023 - 20:19
Updated: 3 years ago
0
बमोरी के महाविद्यालय की भूमि पर न्यायालय के स्टे के संबंध में जिला प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
बमोरी के महाविद्यालय की भूमि पर न्यायालय के स्टे के संबंध में जिला प्रशासन ने रखा अपना पक्ष

गुना। अनुविभागीय अधिकारी गुना द्वारा बताया गया है कि प्रथम व्यवहार न्यायालय गुना द्वारा प्रकरण क्रमांक / आर.सी.एस.ए. 163 / 23 में राधेश्याम पुत्र किशोरीलाल सहरिया, रमेश पुत्र किशोरी, निवासी ग्राम बाघेरी विरुद्ध मध्य प्रदेश शासन ग्राम बाघेरी स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 72/1/1/1 रकवा 0.373 हेक्टेयर भूमि पर यथास्थिति आदेश पारित किया गया है।

 उक्त भूमि सर्वे क्रमांक 72/1/1/1 रकवा 0.373 हेक्टेयर पर माननीय न्यायालय  कलेक्टर के प्रकरण क्रमांक/16/निगरानी / 2019-20 आदेश दिनांक 11.01.2021 से उक्त भूमि का पट्टा निरस्त किया जाकर भूमि को शासकीय किया गया है।

पटवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के न्यायालय के प्रकरण क्रमांक / 5अ-20 (3) / 2021-22 आदेश दिनांक 07.06.2021 से ग्राम बाघेरी तहसील बमोरी स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 72/1 कुल रकवा 6.977 हेक्टेयर में से 4 हेक्टेयर भूमि शासकीय महाविद्यालय बमोरी के भवन निर्माण हेतु शासकीय स्ना0 महाविद्यालय गुना द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को अंतरित की है। 

वर्तमान में महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि सुरक्षित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User