बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर आप ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, सुधार की मांग 

Jun 18, 2025 - 19:26
Jun 18, 2025 - 19:36
 0  162
बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर आप ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, सुधार की मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) बदहाल विद्युत आपूर्ति व घंटो पावर कट के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सुधार की मांग की। 
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य एडवोकेट की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राज्यपाल को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में घंटो बिजली कटौती हो रही है। प्रदेश में लगातार महंगी की जा रही बिजली व उस पर कटौती की मार झेल रही जनता योगी सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। बिजली कटौती से किसान भी बेहद परेशान है। मांग किया कि योगी सरकार बिजली कटौती के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करे जिससे जनता को उसके हक की बुनियादी सुविधाएं मिल सकें, सरकार बिजली कटौती को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निवारण करे। ताकि किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर सख्ती से कदम उठाए जाएं और तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्रांत सचिव श्रीराम पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माया गौतम एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र शाह, ऊषा पटेल, शकुन्तला, कोमल देवी, राम किशोर विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0