आजमगढ़ डीएम के खिलाफ इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन भेजकर बर्खास्तगी की उठाई मांग 

Wednesday, June 18, 2025 - 19:25
Updated: 1 year ago
0
आजमगढ़ डीएम के खिलाफ इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन भेजकर बर्खास्तगी की उठाई मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) आजमगढ़ जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय द्वारा सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता के साथ की गई बदसलूकी व जानलेवा हमला किए जाने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया तत्पश्चात सीएम को ज्ञापन भेजकर आजमगढ़ डीएम को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष इं0 विनोद कुमार श्रीवास्तव की अगुवई में सभी इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया और सीएम को ज्ञापन भेजकर बताया कि प्रदेश के अभियंताओं द्वारा पूर्णलगन, निष्ठा के साथ विकास कार्यों को संपादित किया जा रहा है परन्तु जिलाधिकारी द्वारा अभियंताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए जाने की घटना आए दिन सामने आती है। 13 जून को जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार द्वितीय ने जनपद में तैनात सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता इं0 अरूण सचदेव को अपने आवास बुलाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से डंडे से मारा। इस घटना से प्रदेश के अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। सीएम से मांग किया कि जिलाधिकारी आजमगढ़ को भारतीय प्रशासनिक सेवा से तत्काल बर्खास्त किया जाए, उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाए, डीएम आजमगढ़ इससे पूर्व जहां-जहां कार्यरत रहे इनके द्वारा किए गए कार्यों की सक्षम समिति बनाकर जांच कराई जाए। इस मौके पर महासचिव इं0 आशीष यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 सीके मंगलम, इं0 अनुराग गौतम, सुन्दर लाल वर्मा, आनन्द द्विवेदी, रोहित वर्मा, निखिल श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, अरविंद कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार शील आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User