बदरवास के पास सुबह अर्टिगा कार डिवायडर से टकराई, चार की मौत

Tuesday, January 16, 2024 - 12:19
0
बदरवास के पास सुबह अर्टिगा कार डिवायडर से टकराई, चार की मौत

गुना (आरएनआई) शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र में गुना से ग्वालियर जा रही एक अर्टिगा कार सुबह डिवायडर से टकरा गई। जिससे उसमें बैठे चार लोगों की मौत हो गई जिनमे गुना अशोकनगर के बताए जा रहे हैं।जबकि 3 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली हैं।

बताया जा रहा है कि अशोकनगर के रहने वाले लोग अर्टिगा कार से गुना से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। इस बीच बदरवास के पास अर्टिगा कार की गति तेज होने से वह अनियंत्रित हो गई और डिवायडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें बैठे तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए जिन्होंने अर्टिगा में बैठे लोगों को बचाने का प्रयास किया।

कार सड़क हादसे में मृतकों के शिवजी यादव पुत्र ब्रजेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वरवटपूरा गुना, गोलू परिहार, प्रदीप पुत्र रंजीत परिहार उम्र 27 वर्ष निवासी छपराई जिला अशोकनगर, केशपाल पुत्र इन्द्रभाम परिहार उम्र 26 वर्ष निबासी छपराई जिला अशोकनगर शामिल होना बताया गया हैं। वहीं घायलों में समंदर पुत्र मदनलाल सेलर उम्र 38 वर्ष निवासी वरवट पूरा कुसमोदा जिला गुना, जसवंत पुत्र धन्नालाल गोर उम्र 30, निबासी गांधी बोकेशनल कालोनी गुना, कल्याण केवट निबासी वरवट पूरा जिला गुना बताया जा रहा है। इन सभी को गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User