बंद कमरे से उठती थीं चीखें… आगरा में धर्मांतरण रैकेट का घिनौना सच उजागर

आगरा के केदार नगर में राजकुमार लालवानी धर्मांतरण कराने का रैकेट चला रहा था। बीमारी और गरीबी दूर करने का लालच देकर लोगों को घर में बुलाया जाता था और हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए बाध्य किया जाता था।

Sep 5, 2025 - 10:04
 0  351
बंद कमरे से उठती थीं चीखें… आगरा में धर्मांतरण रैकेट का घिनौना सच उजागर

आगरा (आरएनआई) आगरा के केदार नगर में धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी राजकुमार ने काॅलोनी के लोगों से दूरी बना रखी थी। वह घर से निकलता था तो किसी से बात नहीं करता था। बाहर से लोग आते थे और चले जाते थे। घर के अंदर होने वाली गतिविधि की किसी को भनक तक नहीं लग पाती थी। धर्मांतरण का मामला पकड़े जाने के बाद कॉलोनीवासी आक्रोशित हैं।

मंगलवार को केदार नगर में धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था। बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देकर लोगों को एक घर में बुलाया था। हिंदू से ईसाई बना दिया जाता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने खुद आम व्यक्ति बनकर जांच की थी। इसके बाद मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी, तीन महिलाओं सहित 8 को पकड़ा था। उनसे डायरी और रजिस्टर मिले थे। इनमें लोगों के बारे में जानकारी दर्ज की जाती थी।

केदार नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा उर्फ बॉबी पंडित ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि राजकुमार धर्म परिवर्तन कराने वाला रैकेट संचालित कर रहा है। एक बार उसने बताया था कि ईसाई धर्म अपना लिया है। उसके घर से जोर-जोर से आवाज आती थी। इस बारे में वो पूछने पर कुछ नहीं बताता था। घर के अंदर क्या होता था, यह किसी को पता नहीं चलता था। हालांकि जो वीडियो सामने आए, उनसे पता चलता है कि अंदर धर्म परिवर्तन के नाम पर गंदा खेल होता था। कुछ मंत्र पढ़े जाते थे। सिर पर हाथ रखते ही महिलाएं और युवक चीख उठते थे। 

लोगों ने बताया कि राजकुमार लालवानी लोगों से बात नहीं करता था। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बैठक कर तय किया गया है कि कोई संदिग्ध गतिविधि करेगा तो पुलिस को सूचना दी जाएगी।

पुलिस ने आरोपी की डायरी और रजिस्टर को कब्जे में लिया था। इनमें कई लोगों के नाम और नंबर की जानकारी है। आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लेने के बाद इन नंबरों के बारे में पता किया जाएगा। यह पूछा जाएगा कि पंजाब और महाराष्ट्र के किन लोगों की ओर से फंडिंग की जा रही थी। धर्मांतरण कराने में बड़ा गिरोह सामने आ सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.