फाइनेंस बैंक में सुलतानपुर निवासी के नाम से 2.80 लाख का फर्जी लोन, हुआ बड़ा खुलासा
सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर नगर क्षेत्र के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी आशीष कुमार पुत्र प्रेमकुमार के साथ राजस्थान में बैंक धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आशीष कुमार ने बताया कि मैं अपना सीसी लोन बढ़वाने के लिए यूको बैंक शाखा कादीपुर में प्रार्थना पत्र दिया था।यूको बैंक द्वारा मुझे पता चला कि हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस बैंक राजस्थान में दो लाख अस्सी हज़ार रूपए का लोन लिया जा चुका है। मैं इस मामले की पूरी जानकारी के लिए सुलतानपुर स्थित हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस बैंक की शाखा पर गया तो राजस्थान में मेरे साथ हुयी बैंक धोखाधड़ी फर्जी लोन मामले की पूरी जानकारी मिली।पता चला कि हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस बैंक राजस्थान में मेरे नाम से खाता संख्या RJJPJSV15992 से दो लाख अस्सी हज़ार रूपए लिया गया है जिसमें मेरे नाम से फर्जी मोबाइल नम्बर 7611259595 दर्ज है। मेरे फर्जी लोन खाते पर गारन्टटर के रूप में किसी दुर्गसिंह वार्ड नंबर 3 राजपूतों का मोहल्ला अनूपगढ़ राजस्थान दर्ज है मोबाइल नम्बर 7737146910 दर्ज है। वहीं दूसरी तरफ इसी फाइनेंस बैंक में पीड़ित आशीष कुमार को दो लोन में गारन्टर बना चार लाख निन्यानबे हजार व चार लाख निन्यानबे हजार रुपए हथिया लिया गया है।हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस बैंक राजस्थान में हुये लोन के नाम पर फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत पीड़ित आशीष कुमार ने हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस बैंक शाखा सुलतानपुर व स्थानीय कोतवाली कादीपुर में किया है। कादीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि पीड़ित को बताया गया है कि घटना राजस्थान से जुड़ी है इसकी शिकायत बैंक व स्थानीय थाने को दें वही से कार्यवाही सुनिश्चित होगी।बैंक द्वारा लाखों रुपयों के इस फर्जीवाड़े के मामले आगे क्या कार्यवाही होगी, पीड़ित को न्याय कब मिलेगा यह अभी भविष्य की गर्त में है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

