फतेहपुर सूटकेस कांड जैसा खुलासा: पत्नी की हत्या कर जला डाला शव, मुठभेड़ में पकड़ा गया पति

Monday, September 22, 2025 - 20:55
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर सूटकेस कांड जैसा खुलासा: पत्नी की हत्या कर जला डाला शव, मुठभेड़ में पकड़ा गया पति

फतेहपुर (आरएनआई) सात दिन पूर्व औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर स्थित बंद पड़ी चमड़े की फैक्ट्री में महिला के मिले जले हुए शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारे पति व उसके साथी से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करके शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जला दिया था। 

बिंदकी पुलिस उपाधीक्षक प्रगति यादव ने बताया कि 15 सितंबर को औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर स्थित बंद पड़ी चमड़ा फैक्ट्री से एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ था। जिसके संबंध में औंग थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त के निरंतर प्रयास किए गए। जिसमें कामयाबी मिली और उसकी पहचान रेशमा पत्नी दीपू पासवान निवासी गंगागंज थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई। पति दीपू पासवान ने अपने साथी सनी यादव पुत्र राजेन्द्र निवासी सुभौली थाना महाराजपुर के सहयोग से पत्नी रेशमा की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आशय से पेट्रोल डालकर जला दिया था। साथ ही पुलिस को गुमराह करने के लिए थाना महाराजपुर में मृतका के संबंध में गुमशुदगी 15 सितंबर को दर्ज करा दी थी। मृतका के मायके पक्ष द्वारा चस्पा किए गए पंपलेट व शव के पास से बरामद वस्तुओं से शिनाख्त की गई। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। एसओजी, एंटेलीजेंस विंग व औंग थाने की संयुक्त टीम रानीपुर पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि घटना में संलिप्त अभियुक्त खानपुर होकर बड़ाहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सतर्क होकर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते हुए बाइक सवार कच्चे रास्ते पर मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे और अनियंत्रित होकर गिर गए। स्वयं को घिरता देख एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की फायरिंग में मृतका के पति दीपू पासी पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी ग्राम गंगागंज थाना महाराजपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने भाग रहे सनी यादव पुत्र राजेन्द्र निवासी सुभौली थाना महाराजपुर को भी दबोच लिया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक, दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में औंग थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक  अनुज यादव, अभिषेक शुक्ला, विकास शर्मा, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुशवाहा, विपिन मिश्रा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल मनोज मौर्या के अलावा सहयोगी आरक्षी शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User