फतेहपुर: साहू समाज ने महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई
फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर साहू समाज के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई बापू के बारे में सभी लोगों ने चर्चा की कार्यक्रम डॉक्टर एस के साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज के नेतृत्व में संपन्न कराया गया अपने समाज के लोगों को इकट्ठा करके कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया साहू समाज के लोगों ने राजनीति की भी चर्चा की मौजूदा सरकार की कार्यशैली के बारे में बताया और कहा कि हर घर जल योजना 2 वर्ष से काम रुका पड़ा हुआ है गांव की गलियां खोदी पड़ी है जनता को पानी कब मिलेगा पीने को सड़के खराब है बड़े-बड़े गड्ढे हैं कब भरे जाएंगे अमोली ब्लाक में सचिवालय से लेकर परसेठा तक लगभग 22 किलोमीटर रोड अभी 1 वर्ष नहीं हुआ सड़क टूटी पड़ी है सड़क की लागत मूल्य लगभग 35 करोड़ की है इस तरह ठेकेदार काम करवाते हैं कि 1 वर्ष में सड़क टूट गई साहू समाज ने शिक्षा की चर्चा और कहां की हमें सभी लोगों को अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी चाहिए शिक्षा के दम पर सब कुछ हासिल हो सकता है इस मौके पर डॉक्टर एस के साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज फतेहपुर तथा उनकी पूरी टीम बीके साहू हीरालाल साहू रामनरेश स्कूटी खागा सुरेश कडेपुर दिनेश दौलतपुर मनोज समसपुर जितेंद्र साहू कुसुंबी अशोक साहू गुरुचरण आलोक ज्ञानेंद्र साहू अमृतलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

