फतेहपुर में मां काली का भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन

Oct 23, 2025 - 21:53
Oct 23, 2025 - 21:54
 0  324
फतेहपुर में मां काली का भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन

फतेहपुर (आरएनआई) श्री बड़ी महाकाली उत्सव कमेटी के तत्वाधान में मां काली का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर से शुरू हुआ और 24 अक्टूबर तक चलेगा। कमेटी के अध्यक्ष विनय माकन ने बताया कि पिछले 38 वर्षों से कार्यक्रम लगातार होता चला रहा है। इस दौरान मां काली का भव्य श्रृंगार किया जाता है और प्रतिदिन आरती होती है प्रसाद वितरित होता है इसके साथी आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों में पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया वहीं 24 अक्टूबर को विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें तमाम भक्त पहुंचकर विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर अंकित चौधरी, नीरज भास्कर, योगी महाकाल, आदित्य माकन, सनी कुमार, आकाश प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0