अशोकनगर में 'नायक' बना कलेक्टर — आदित्य सिंह का पोस्टर हुआ वायरल, जनता ने बताया असली हीरो
अशोकनगर (आरएनआई) अशोकनगर में पदस्थ हुए कलेक्टर आदित्य सिंह का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि आदित्य सिंह प्रदेश में चर्चित कलेक्टरों की सूची में है। जहां प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की रूपरेखा रखी गई है भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने तथा समय अनुसार नियम से काम करने की एक रेखा खींची गई है। जनसुनवाई में बढ़ता लोगों का हुजूम चिल्ला चिल्ला कर यह गवाही दे रहा है कि अगर कहीं से कुछ सुधार हो सकता है तो यही दर है। कहीं से अगर मदद या न्याय मिल सकता है तो यही शख्स है। अशोकनगर क्षेत्र के लोग कलेक्टर आदित्य सिंह को नायक फिल्म के हीरो अनिल कपूर के समकक्ष देख रहे हैं। इस फिल्म से जोड़कर यह पोस्टर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग उस पर कमेंट भी कर रहे हैं कई लोग तो उन्हें सीएम बनाने की सलाह भी राजनैतिक दलों को दे रहे है। जब से अशोकनगर जिला बना है यहां के वाशिंदों को एक आदर्श प्रशासनिक अधिकारी का इंतजार रहा है। कलेक्टर कई आए और चले गए कुछ अपनी पहचान छोड़ गए और कुछ को लोग पहचानते नहीं और कुछ को इतना पहचानते हैं कि भूलते नहीं। प्रशासनिक व्यवस्था के जानकार भी कहते हैं अगर निजाम ईमानदार है व्यवस्था दौड़ती है। लेकिन कुछ राजनीतिको को आदित्य सिंह खटक रहे हैं लेकिन पटकने की हिम्मत नहीं क्योंकि हमाम में वे राजनीतिक नंगे है।
आईएएस अधिकारी की अलग पहचान होती है। प्रशासनिक फैसलों में उसकी अहम भूमिका होती है। लेकिन आमतौर पर यह देखने में आया है कि जो राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कलेक्टर के पद पर आसीन होते हैं वे मात्र प्रशासन के चौकीदार से कम नहीं। उन्हें प्रशासन बिना किसी लाग़ - लपेट के बिना किसी विवाद के चलाना आता है लेकिन प्रशासन व्यवस्था में संशोधन, नवीन व्यवस्था देना उनकी बस की बात नहीं। जो भारतीय प्रशासनिक सेवा से अधिकारी IAS बनकर आते हैं तथा जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ होते हैं उनकी शैली काम करने की अलग ही होती है।
बहरहाल कुछ भी हो लेकिन कलेक्टर सिंह को सोशल मीडिया पर मिल रही प्रसिद्ध, कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में बढ़ रहा हुजूम, और नाकारा कर्मचारियों के बीच खौफ से वह मुकाम हासिल कर लिया है जो गब्बर सिंह ने शोले फिल्म में किया था। लेकिन यह गब्बर सिंह प्रशासन में खौफ का है। लेकिन सुधार में जय और वीरू से कम नहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



