फतेहपुर में महाराजा डीलर्स मीट संपन्न, गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर से ग्राहकों का विश्वास कायम
फतेहपुर (आरएनआई) महाराजा डीलर्स मीट का आयोजन लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के पास वीआईपी रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा मोल्डेड फर्नीचर के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने भाग लिया। इस दौरान सुपर एजेंसी के संचालक अब्दुल मुजीब व अब्दुल मुगीस ने उनका बुकें देकर स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में बोलते हुए महाराजा मोल्डेड के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा की महाराजा मोल्डेड फर्नीचर ने प्लास्टिक के फर्नीचर बनाने में तूफान मचा दिया है।आज तक कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर पाया है। क्योंकि उन्होंने गुणवत्ता से समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा आज चाहे जितने अन्य ब्रांड आ गए हो लेकिन लगातार महाराजा मोल्डेड फर्नीचर ग्राहकों के दिलों में राज कर रहा है और तमाम तरह की प्लास्टिक के फर्नीचर को लांच कर चुका है। यही कारण है कि ग्राहकों का विश्वास महाराज मोल्डेड फर्नीचर से टूटा नहीं है और बढ़ा है। उन्होंने कहा जनता की हर सहूलियत को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर महाराजा मोल्डेड फर्नीचर ने नये नये फर्नीचर लांच किया और वही फर्नीचर जनता की सुविधा बना।इस दौरान सुपर एजेंसीज के संचालक अब्दुल मुजीब व अब्दुल मुगीस ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का प्यार उन्हें पिछले कई वर्षों से मिलता चला आ रहा है उन्हें विश्वास है कि वह प्यार आगे भी मिलता रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

