ब्लॉक प्रमुख ने दूसरे दिन फीता काट मेला व दंगल का किया शुभारंभ, प्रेमनगर के दो दिवसीय मेला व दंगल का हुआ समापन

Thursday, September 18, 2025 - 20:57
Updated: 1 year ago
0
ब्लॉक प्रमुख ने दूसरे दिन फीता काट मेला व दंगल का किया शुभारंभ, प्रेमनगर के दो दिवसीय मेला व दंगल का हुआ समापन

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) तहसील क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में दो दिवसीय मेले व दंगल के आयोजन में ऐरायां ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता अनुज प्रताप सिंह ने अपने समर्थको के साथ पहुंचकर मेले और दंगल का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

प्रेमनगर कस्बा के ऐतिहासिक मेले के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने मेले के मुख्य द्वार का फीता काटकर शुभारम्भ किया और उसके बाद मेले का आनंद लेते हुए दंगल पर पहुंचकर पहलवानों की जोड़ी को हाथ मिलाकर इक्कीस सौ रूपये का इनाम देकर कुश्ती की शुरुआत कराई, मेला कमेटी को भी इक्कीस हज़ार रुपए का सहयोग प्रदान किया। वहीं समाजसेवी ऋषी जनसेवक ने भी पहलवानों के हाथ मिलवाकर विजय हुए पहलवानों को इनाम दिया। मेले में भी सहयोग किया। बच्चों ने भी रंग बिरंगे खिलौनो की खूब खरीदारी किया। महिलाएं भी खरीदारी में कहीं पीछे नज़र नहीं आई। दंगल प्रभारी भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमनगर ने बताया कि दंगल में बाँदा, चित्रकूट, औरैया, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सम्भल, फतेहपुर, कौशाम्बी, बनारस, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य स्थानों से लगभग एक दर्जन जनपद से ज्यादा पहलवानों ने आकर अपनी कला का प्रदर्शित किया तो वहीं उन्हें कला और दांव पेंच दिखाने के लिए उत्साहवर्धन हेतु तीन हज़ार से पांच हज़ार रुपए तक पुरस्कृत भी किया गया। अयोध्या से आये बजरंगी बाबा पहलावन ने उमेश बनारस को पराजित किया और निसार अहमद लेहदरी कौशाम्बी ने श्रीराम औरैया को पटकनी खिलाई। महिला पहलावानो में राखी प्रयागराज ने संध्या प्रतापगढ़ को हराकर विजई प्राप्त किया। दंगल की सबसे महंगी कुश्ती संजय फ़रीदाबाद और भीम संभल के बीच हुई। दर्शकों का मनमोहक और रोमांचक कुश्ती चंदू गोरखपुर और रामशंकर पीएसी बाँदा के बीच हुई। रानी गोंडा और राखी प्रयागराज की भी कुश्ती अपने आपमें किसी से कम नहीं रही जिसमें राखी को रानी ने पटकनी खिलाकर जीत हासिल किया और अंकित झाँसी ने पूरे दंगल को चैलेंज कर दिया। इसी कड़ी में पहलवानो में छत्रपाल नैरनापुर, राजू बाँदा, रामदास महोबा, राममिलन, भद्दा सहित दर्जनों नामचीन पहलवानों ने अपनी कला दिखाई। इसी के साथ ही दो दिवसीय मेला व दंगल का समापन भी हुआ और लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व यातायात का जिम्मा बखूबी तरीके से निभाया। मेला अध्यक्ष विजय तिवारी, उपाध्यक्ष इबरार अहमद, संरक्षक इश्तियाक बेग उर्फ़ भट्टू भाई, लेखा अध्यक्ष् राहुल साहू, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ हिमांशु सिंह, शिवम सिंह, इंद्रजीत मौर्य, महेंद्र कुमार, कामता साहू सहित तमाम सहयोगी मौजूद रहे हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User