फतेहपुर ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में कुलदीप सिंह राठौर बने अध्यक्ष, अरविंद अवस्थी महामंत्री निर्वाचित

Oct 5, 2025 - 19:25
Oct 5, 2025 - 19:35
 0  486
फतेहपुर ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में कुलदीप सिंह राठौर बने अध्यक्ष, अरविंद अवस्थी महामंत्री निर्वाचित

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार में ग्राम विकास  अधिकारी एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी धर्मपाल सोनी की देखरेख में प्रांतीय अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ सुभाष पांडे, कार्यकारी महामंत्री संतोष कुमार गौतम एवं रायबरेली के जनपद अध्यक्ष रनवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनीत सिंह की उपस्थिति में निर्विरोध चुनाव कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोसी की गई तो वही महामंत्री पद पर अरविंद अवस्थी ने बाजी मारी। संयुक्त मंत्री पद पर अशोक गौतम, कोषाध्यक्ष पद पर यशवीर सिंह, संगठन मंत्री पद पर विपिन कुमार, महिला उपाध्यक्ष पद पर प्राची मिश्रा, प्रांतीय प्रतिनिधि दिनेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष समित सिंह,सह कोषाध्यक्ष स्मिता यादव को निर्विरोध चुना गया और सभी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व महामंत्री अरविंद अवस्थी ने कहा की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को साथ लेकर सभी ग्राम विकास अधिकारी की समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज बुलंद करेंगे इसके साथी अभी तक जो वेतन नहीं मिला है उसकी भी लड़ाई लड़ेंगे। इसके अलावा जो भी समस्याएं उनके सामने आएंगी उसका सभी को साथ लेकर निराकरण करने का कार्य करेंगे। इस दौरान तमाम ग्राम विकास अधिकारी नव निर्वाचित कमेटी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0