फतेहपुर: अपहरण की अफवाह निकली झूठी, पुलिस ने 30 मिनट में बच्चे को सकुशल बरामद किया

Tuesday, August 26, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: अपहरण की अफवाह निकली झूठी, पुलिस ने 30 मिनट में बच्चे को सकुशल बरामद किया

फतेहपुर (आरएनआई) खागा कोतवाली पुलिस ने बच्चे के अपहरण की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को एक ढाबे से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों को सूचित करते हुए सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार बच्चे का अपहरण नहीं हुआ था। बच्चा स्वयं घर से निकला था।

मंगलवार की दोपहर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खागा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक बच्चे का अपहरण करके एक व्यक्ति मोटर साइकिल से ले जा रहा है। सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस व पीआरवी 1151 ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की और तीस मिनट के अंदर बच्चे को शुभमदीप ढाबा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चा स्वयं बिना बताए घर से चला आया था। अपहरण जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई। बरामदगी करने वाली खागा कोतवाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक संजय सिंह, हे0का0 बलवंत सिंह, का0 आकाश पाल, का0 सोनू के अलावा पीआरबी 1151 में चालक होमगार्ड मदन सिंह, हेड कांस्टेबल जटाशंकर व का0 मयंक तिवारी शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User