दांदो-किशनपुर ब्रिज पर जलभराव से आवाजाही ठप, लोग परेशान

Tuesday, August 26, 2025 - 19:10
Updated: 1 year ago
0
दांदो-किशनपुर ब्रिज पर जलभराव से आवाजाही ठप, लोग परेशान

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर कस्बा स्थित दांदो किशनपुर ब्रिज से गुजरने वाले लोगों को इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिज के पास बने सहायक तुर्की पुल के बगल से लोक निर्माण विभाग ने एक वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया था, ताकि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने पर लोगों की आवाजाही सुचारू बनी रहे लेकिन सोमवार को अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने से वैकल्पिक मार्ग पर पानी भर गया।

पानी भरने के कारण छोटे वाहनों का तो किसी तरह आवागमन हो पा रहा है, लेकिन कार और बड़े वाहनों का पुल से गुजरना पूरी तरह ठप हो गया है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक मजदूरी करने वाले कामगारों और छात्र-छात्राओं को दूसरे कस्बों और गाँवों तक पहुँचने में घंटों का समय बर्बाद करना पड़ रहा है। कस्बे के धर्मजीत सिंह, रामबाबू जायसवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा का कहना है कि जलभराव की समस्या हर साल सामने आती है, लेकिन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जाता। इस बार भी पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग समय रहते वैकल्पिक मार्ग की मजबूती और ऊँचाई बढ़ाने की ओर ध्यान नहीं देता, जिसके कारण थोड़ी-सी बारिश या जलस्तर बढ़ते ही मार्ग जलमग्न हो जाता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। वहीं विभागीय अधिकारियों की चुप्पी से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू हो सके और आम जनता को राहत मिल सके। वहीं एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि पुल समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारयों को पत्राचार किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User