दुकान की खिड़की तोड़कर लाखों का माल पार

Tuesday, August 26, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0
दुकान की खिड़की तोड़कर लाखों का माल पार

अमौली, फतेहपुर (आरएनआई) कस्बे में आये दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लगातार चोर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। जिससे कस्बे के लोगों और आस-पास के लोगों में भय है। लगातार हो रही घटनाओं में अभी आठ दिन पहले अमौली चैराहे में ईशा टेलीकॉम की दुकान में आरी ब्लेड से ताला काटा गया था। इसके बाद दो दुकानों में और ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। अमौली में बड़ी-बड़ी चोरियों सहित मार्केट में चोरी की दर्जनों घटनाएं हो जाने के बावजूद भी पुलिस की तत्परता देखने को नहीं मिलती है। चोर बड़ी सावधानी से पुलिस को चकमा दे रहे हैं। जिससे चोर पुलिस से लाखों कोस दूर है। सोमवार की रात कुंदेरामपुर मोड़ के पास एक बक्सा बखारी और अलमारी बनाने की बड़ी दुकान पर चोरी हो गई। फरहदपुर में अरमान ट्रंक हॉउस की दुकान किए है। इम्तियाज ने चैकी में तहरीर देते हुए बताया कि आज रात कारखाने में चोरो ने पीछे की जेगला तोड़ कर इंजन का अल्टीनेटर, ग्रिल मशीन, पीतल का महंगा सामान, मशीने, नए लॉक, बिल्डिंग सिलेंडर लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User