भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका मीना पेंची को बनाया 2023 का उम्मीदवार

प्रियंका मीना पेंची को बनाया 2023 का उम्मीदवार

Thursday, August 17, 2023 - 20:30
Updated: 3 years ago
0
भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका मीना पेंची को बनाया 2023 का उम्मीदवार

गुना। (आरएनआई) जिले की चाचौड़ा विधानसभा से मप्र भाजपा ने अपना प्रत्यासी प्रियंका मीना पेंची को बनाया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में आगामी 2023 के के विधानसभा चुनाव में 39 भाजपा प्रत्यासियों की घोषणा की गई हे। जिसमें गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट क्रमांक 30 से भाजपा जिला मंत्री प्रियंका मीणा पेंची को 2023 में होने वाले  विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी बनाया गया। बता दे की 34 वर्षीय प्रियंका मीणा अभी भाजपा में जिला मंत्री के पद पर है और पार्टी संगठन ने उन पर अपना विश्वास जताया। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनको बधाई शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User