प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा आज करेंगे सगाई, सात साल के रिश्ते को देंगे नया नाम

Wednesday, December 31, 2025 - 11:23
0
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा आज करेंगे सगाई, सात साल के रिश्ते को देंगे नया नाम

नई दिल्ली (आरएनआई)। गांधी परिवार में जल्द ही खुशियों की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी तथा उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा बुधवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई करेंगे। यह समारोह राजस्थान में होने की संभावना है। रेहान और अवीवा पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और दोनों परिवारों की सहमति से अब इस रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का फैसला लिया गया है।

अवीवा बेग का परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है। वह एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं और सामाजिक विषयों पर काम करने में गहरी रुचि रखती हैं। वहीं रेहान वाड्रा भी एक उभरते हुए विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उन्होंने अपनी मां प्रियंका गांधी से प्रेरणा लेकर फोटोग्राफी को करियर के रूप में चुना और बचपन से ही उन्हें यात्रा और प्रकृति की तस्वीरें खींचने का शौक रहा है। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सराही जाती हैं।

रेहान अपनी पहली एकल प्रदर्शनी दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगा चुके हैं, जबकि दिसंबर 2022 में कोलकाता में उनकी ‘भारत की कहानी’ नामक प्रदर्शनी भी आयोजित हुई थी। उन्होंने दिल्ली, देहरादून और लंदन की यूनिवर्सिटियों से पढ़ाई की है और फिलहाल वह विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।

अवीवा बेग भी बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने मॉडर्न स्कूल से शुरुआती शिक्षा लेने के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह फोटोग्राफी के जरिए देश की अनकही कहानियों को कैमरे में कैद कर रही हैं।

इसके साथ ही अवीवा एक कंपनी भी चलाती हैं, जो भारत की एजेंसियों, ब्रांड्स और व्यक्तियों के लिए काम करती है। उनका काम आम लोगों के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से सामने लाता है। पिछले पांच वर्षों में वह कई प्रदर्शनियों के जरिए अपनी कला को देश-दुनिया के सामने रख चुकी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User