प्रशिक्षार्थियो को उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं एवं प्रशिक्षण योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Monday, September 18, 2023 - 18:31
Updated: 3 years ago
0

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, शाहजहाँपुर में सायं 04ः00 बजे विश्वकर्मा श्रम सम्मान दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को टूलकिट वितरण एवं एमएसएमई सेक्टर (एमवाईएसवाई, ओडीओपी, माटीकला, पीएमईजीपी ऋण योजनान्तर्गत) के लाभार्थियों को वृहद ऋण वितरण के अन्तर्गत उन्हें चेक वितरण किया गया तथा उपायुक्त उद्योग, शाहजहाँपुर द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियो को उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं एवं प्रशिक्षण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

उक्त कार्याक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी उ०प्र० के लोक भवन, लखनऊ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के समक्ष कराया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग, श्री वैभव, एएलडीएम, बीओबी, शाहजहाँपुर, खादी ग्रामोद्योग के प्रतिनिधि कु० शिवि आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User