5 बच्चों को चिन्हित कर,उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर डॉ0 आर0 के0 गौतम द्वारा लखनऊ भेजा गया 

Monday, September 18, 2023 - 18:27
Updated: 3 years ago
0
5 बच्चों को चिन्हित कर,उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर डॉ0 आर0 के0 गौतम द्वारा लखनऊ भेजा गया 

शाहजहांपुर। (आरएनआई) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से मूक -बधिर वाले बच्चों का निःशुल्क उपचार के लिये आर0बी0एस0के0 टीम के सहयोग से 5 बच्चों को चिन्हित कर उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा लखनऊ भेजा गया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0आर0के0 गौतम ने बताया जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर आर0बी0एस0के0 की मोबाइल हेल्थ टीम कार्य करती है सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जा कर पंजीकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है,और अस्वस्थ बच्चों को चिन्हित करके निःशुल्क  उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में भेजा जाता है।

नोडल अधिकारी डॉ गोबिंद स्वर्णकार ने बताया कि 01 अप्रैल 2023 से अब तक आर0बी0एस0के0 टीमों द्वारा कुल स्क्रीनिंग, उपचारित बच्चों का विवरण निम्न है।
Total screening 254267
Total sick children found 20256
Total treated 19424
Total birth defect children 164
Total birth defect treated 69 

इस अवसर पर आर0बी0एस0के0 नोडल अधिकारी डॉ गोविन्द स्वर्णकार ,डी0आई0सी0मैनेजर संतोष कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User