हिन्दू नाम का कोई धर्म नही है : स्वामी प्रसाद मौर्य

Monday, September 18, 2023 - 18:44
Updated: 3 years ago
0
हिन्दू नाम का कोई धर्म नही है : स्वामी प्रसाद मौर्य
Swami prasad maurya addressing to people in hardoi

हरदोई| शहर के गांधी भवन में एक सभा का आयोजन संविधान एवं आरक्षण संरक्षण सेना और ओबीसी एससी संघ हरदोई द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारों की संख्या में दलित, पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ गौतम बुद्ध व डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पार्पण करते हुए किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये जिनमे मुख्य रूप से लोटनराम निषाद, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, राजेश्वरी, पूर्व सांसद उषा वर्मा, नेशनल जनमत के संपादक नीरज पटेल आदि रहे। लोटनराम निषाद ने कहा कि सभी पिछड़ी जातियों को आपस मे विवाह संबंध करना चाहिए। नीरज पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए जातीय महासभाएं और संगठनो की निंदा की और कहा कि ऐसे संगठन समाज की एकजुटता में बाधक हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभी बहुजन समाज को संगठित होने की सलाह दी व कहा कि हिन्दू नाम का कोई धर्म नही है, हिन्दू धर्म का जिक्र किसी वेद पुराण या स्मृति में नही है, जिसे हम लोग हिन्दू धर्म कहते हैं वह असल मे ब्राह्मण धर्म है। अंत मे सभी दलित पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ0 अरुण मौर्य व सर्वेश जनसेवा द्वारा किया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Jitendra Singh

Jitendra Singh

Comments (0)

User