प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और सुव्यवस्था हेतु शासकीय भवनों का पुनर्गठन, हाउसिंग बोर्ड करेगा आधुनिक विकास

Jul 10, 2025 - 20:43
Jul 10, 2025 - 20:47
 0  189
प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और सुव्यवस्था हेतु शासकीय भवनों का पुनर्गठन, हाउसिंग बोर्ड करेगा आधुनिक विकास

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन द्वारा शासकीय परिसरों की उपयोगिता को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाती रही है। "रेडेंसिफिकेशन" के तहत कुछ पुराने शासकीय भवनों और कार्यालयों को नई सुविधाजनक जगहों पर स्थानांतरित किया जाना है, जिससे नागरिकों को आधुनिक और केंद्रीकृत सेवाएं मिल सकें। साथ ही खाली हो रहे स्थानों का उपयोग जनहित के आधार पर हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित परियोजनाओं में किया जाएगा।

इसी क्रम में आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा गुना शहरी और ग्रामीण तहसील कार्यालय, पुराना डाक बंगला (गेस्ट हाउस), तथा पुराना कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवनों की वर्तमान स्थिति, संरचना और भविष्य में उनकी उपयोगिता पर विस्तार से अवलोकन किया गया। हाउसिंग बोर्ड इन परिसरों को आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकसित करेगा ताकि शहर की सुंदरता बढ़े और नागरिकों को सुव्यवस्थित आवासीय या सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार गुना, तहसीलदार ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ए.के. पंत, कार्यपालन यंत्री पीडब्लुडी एच.सी. उइके सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0