गुरु पूर्णिमा एवं भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस को महिलाओं ने मनाया
गुना (आरएनआई) गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अहिल्या शाखा द्वारा कैंट स्थित पंचमुखी मंदिर के गुरु महाराज को शमी एवं विद्या का पौधे भेट कर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुजी को पुष्प माला पहनकर चरण वंदन किया। इस अवसर पर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति की धर्मपत्नी श्रीमती डा.अर्चना यादव विशिष्ट अतिथि रही एवं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इंदु सोनी द्वारा की गई।इस अवसर पर सचिव नीरज अवस्थी,संगठन सचिव आकांक्षा यादव,पर्यावरण गतिविधि संयोजक किरण रैकवार, संपर्क गतिविधि संयोजक कृष्णा परिहार, रश्मि अग्रवाल, सुकून सेंगर, प्रियंका यादव, ज्योति शिवहरे उपस्थिति रहीं। इसके साथ ही सदस्यों ने गुरु जी द्वारा बताए गए गौ सेवा किस तरह से कर सकते है उसका पालन करने का भी संकल्प लिया। पौधों की देखरेख के लिए आगे आने वाले समय पर मंदिर में जाने के लिए सदस्यों द्वारा समय निश्चित किया गया। जिससे पौधों की देखरेख भी समय-समय पर होती रहे। गुरु पूर्णिमा पर भारत विकास परिषद की महिलाओं ने सबको बधाई दी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

