प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा हाट रोड से हटाया गया अतिक्रमण

Feb 15, 2024 - 18:19
Feb 15, 2024 - 18:24
 0  3.9k
प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा हाट रोड से हटाया गया अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) शहर में रह-रहकर अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत गुरुवार को राजस्व, नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस, मंडी समिति की संयुक्त टीम द्वारा हाट रोड से अतिक्रमण हटाया गया। शहर तहसीलदार जीएस बैरवा ने बताया कि कलेक्टर द्वारा विगत दिवस नगर भ्रमण के दौरान दिये निर्देशों के क्रम में संयुक्त टीम के साथ आज सुबह यातायात व्यवस्था एवं शहर के अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की दिशा में कार्य करते हुए हाट बाजार रोड पर लंबे समय से फ्रूट बाजार, विशेष रूप से फलों के ठेले लगते चले आ रहे थे, जिससे पूरा हाट बाजार रोड अवरुद्ध था जाम की स्थिति निर्मित होती थी। आज राजस्व, नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस, मंडी समिति के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0