जैन मंदिर के सामने पार्क की जमीन पर कब्जा कर शुरू हुआ अवैध निर्माण, बढ़ा तनाव

आक्रोषित जैन समाज हुआ लामबंद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Feb 15, 2024 - 18:18
Feb 15, 2024 - 18:24
 0  28k
जैन मंदिर के सामने पार्क की जमीन पर कब्जा कर शुरू हुआ अवैध निर्माण, बढ़ा तनाव

गुना (आरएनआई) शहर के त्रिमूर्ति कॉलोनी स्थित जैन मंदिर के सामने गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर स्थाई निर्माण करने से माहौल गरमा गया। यहां लंबे समय से सांप्रदायिक तनाव होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद विगत दिवस यहां कुछ लोगों ने वट वृक्ष के आसपास नींव खोदकर पक्का निर्माण शुरू कर दिया। जिसके बाद जैन समाज का आक्रोष फूट पड़ा। घटना के विरोध में गुरुवार शाम को बड़ी संख्या में समाजबंधु लामबंद हो गए। इसके पूर्व श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन जैन मंदिर कमेटी के संयोजक, सहसंयोजक आदि द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मंदिर के साामने शासकीय पार्क की जमीनपर अतिक्रमण कर सांप्रदायिक धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0