अमरपाटन की महिला अध्यक्ष को जिस सीईओ ने फोन पर दी थी धमकी, कहा था ‘गोली कहीं भी चल सकती है, उसे पन्ना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Saturday, April 19, 2025 - 14:58
Updated: 2 years ago
0
अमरपाटन की महिला अध्यक्ष को जिस सीईओ ने फोन पर दी थी धमकी, कहा था ‘गोली कहीं भी चल सकती है, उसे पन्ना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

मैहर_सतना (आरएनआई) अमरपाटन जनपद सीईओ और अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। सीईओ का महिला अध्यक्ष को धमकी देते ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें जनपद अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के बाद आज पन्ना के देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत राजधार के पास से उन्हें गिरफ़्तार किया है। 

मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन में जनपद अध्यक्ष व जनपद सीईओ के बीच चल रहा विवाद अब धमकियों तक पहुंच गया है। जनपद सीईओ ओपी अस्थाना ने महिला अध्यक्ष माया पांडेय को रात में फोन कर कहा कि गोली कही भी कभी भी चल सकती है। जिसका ऑडियो वायरल हो गया है। इस धमकी के बाद अध्यक्ष माया पांडेय ने एसपी मैहर, कलेक्टर मैहर और जिला पंचायत सीईओ सतना से जनपद सीईओ ओपी अस्थाना की शिकायत भी की है। ऑडियो वायरल हो गया है जिसमें जनपद सीईओ ओपी अस्थाना जनपद अध्यक्ष माया पांडेय को फोन कर उनके पति द्वारा इधर उधर शिकायत करने की बात कहते हुए कहा कि अगर दुश्मनी ही करनी है तो ठीक से की जाए। अभी अपन तो क्या है… अध्यक्ष और सीईओ की तौर पर बात कर रहे थे। अगर दुश्मनी करना है तो मुझे दिक्कत नहीं है। अब दुश्मनी में तो कुछ भी हो सकता है। कहीं गोली भी चल सकती है। कहीं भी कुछ भी हो सकता है। ठीक है न तो… वहां बता दीजिए….मेरी जिंदगी अगर बर्बाद करेंगे तो सामने वाले को मैं एकदम बर्बाद कर दूंगा। मुझे अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है। शिकायत के बाद आज पन्ना पुलिस ने सीईओ आस्थाना को पन्ना  गिरफ़्तार किया है पन्ना जिले की जनपद गुनौर मैं भी सीईओ अस्थाना लंबे समय तक पदस्त रहे किसी कार्य के लिए पन्ना आरहे थे तभी पुलिस में गिरफ़्तार किया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User