प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- तीन पीढ़ियों से रहा प्रभात जी का सम्बंध, मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है
भोपाल (आरएनआई) भोपाल-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नई दिल्ली से भोपाल पहुँचे। भोपाल पहुँचने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री मोहन यादव से दो घंटो लम्बी मुलाक़ात की, जिसमें ग्वालियर चम्बल संभाग के विकास को लेकर लम्बी चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री इसके बाद पार्टी कार्यालय पहुँचे , वहाँ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय प्रभात झा की श्रधांजलि सभा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने सभा में आए पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने भावपूर्ण वक्तव्य दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कई ऐसे घनिष्ठ सम्बंध हो जाते है की वो पारिवारिक सम्बंध से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाते है , ऐसा सम्बंध बनाने की क्षमता प्रभात जी में थी । कई वक्ताओं ने उनके संघर्ष पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला, मैं भी यही मानता हूँ की संघर्षपूर्ण जीवन की याचना करनी हो तो प्रभात जी जैसी होनी चाहिए , उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरित करने वाला है । प्रभात जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



