प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वाराणसी (यू.पी.) से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से “पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' की राशि किसानों के खाते में की गई अंतरित

“पीएम किसान सम्मान निधि योजना” अंतर्गत देश के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ राशि की गई अंतरित गुना जिले के एक लाख 72 हजार 892 पात्र हितग्राहियों के खाते में 34 करोड़ 57 लाख 84 हजार रूपये की राशि की गई अंतरित। 

Tuesday, June 18, 2024 - 21:24
Updated: 2 years ago
0
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वाराणसी (यू.पी.) से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से “पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' की राशि किसानों के खाते में की गई अंतरित

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वाराणसी, उत्‍तरप्रदेश से “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” की 17वीं किस्त हस्तांतरण किया गया। 17वीं वितरण दिवस कार्यक्रम ''पीएम किसान उत्‍सव दिवस'' के रूप में मनाया गया, जिसका आयोजन जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्‍यक्ष अ‍रविन्‍द्र धाकड़, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्ता, भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिकरवार सहित कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार नगरीय जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित हितग्राही कृषकगण उपस्थित रहे।

 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वाराणसी (यू.पी.) से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से “पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' की राशि किसानों के खाते में की गई अंतरित

प्रभारी अधिकारी एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति शिवानी पाण्‍डे ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा पीएम-किसान सम्‍मान निधि की 17वीं किश्‍त के तहत 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ से अधिक की राशि का सीधा ट्रांसफर एवं कृषि पैरा विस्‍तार कार्यकर्ता के रूप में कृषि सखियों का प्रमाणीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्‍होंने बताया कि आज ''पीएम किसान उत्‍सव दिवस'' के दौरान गुना जिले के 1 लाख 72 हजार 892 पात्र हितग्राहियों के खाते में 34 करोड़ 57 लाख 84 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। जिसमें तहसील आरोन के 25 हजार 681, बमोरी के 30 हजार 560, चाचौडा़ के 21 हजार 585, गुना ग्रामीण के 35 हजार 442, गुना नगर के 1583, कुंभराज के 19 हजार 371, मक्‍सूधनगढ के 20 हजार 570 एवं राघौगढ के 18 हजार 100  पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की गयी। इस दौरान सभी अनुभाग/ तहसील स्‍तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया दिखाया गया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User