प्रधानमंत्री योजना की सड़क निर्माण खुली बोरी में रखी गई सीमेंट

Friday, August 4, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0
प्रधानमंत्री योजना की सड़क निर्माण खुली बोरी में रखी गई सीमेंट

अयोध्या(आरएनआई)- बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर विधानसभा अंतर्गत बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे से प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत जलालपुर बल्लीपुर बासुदेवपुर तक लाखों रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। बल्ली पुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे, राकेश तिवारी, माखनलाल, अशर्फीलाल, शुभम दुबे द्वारा गुरुवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताई गई। तथा जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत पत्र भेजकर ऑनलाइन शिकायत की गई। बताया कि सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने से सड़क की गुणवत्ता खराब हो सकती है। खाली बोरियों में खुली सीमेंट लाकर इस्तेमाल की जा रही है, सीमेंट की पैकिंग नहीं है। अन्य मानक भी ठीक नहीं है। सड़क निर्माण की जांच करके प्रधानमंत्री योजना की गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। बताया गया कि करीब चार करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क की कुछ दिन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शिलान्यास किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User