बीएसए ने कार्यालय सहायक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Friday, August 4, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0
बीएसए ने कार्यालय सहायक  को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

अयोध्या(आरएनआई)-तारुन-अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार और डीएफओ सितांशु पांडेय ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तारुन पहुंचे। यहां बीएसए ने आधार कार्ड बनाने में वसूली की शिकायत पर बाबू को जमकर फटकार लगाई। वहीं डीएफओ को भी क्षेत्र के स्कूलों में पौधरोपण की जानकारी भी नहीं मिली। इसे लेकर बीएसए ने कार्यालय सहायक रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पौधों की उठान में लापरवाही के बरतने के चलते कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी और वन विभाग अधिकारी शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों को देख कर कर्मियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। डीएफओ सितांशु ने वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण से संबंधित जानकारी मांगी। जिसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। न ही यह आंकड़ा दे पाए कि किस स्कूल में कितने और कौन - कौन से पौधे रोपित किए गए हैं। 
इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जमकर क्लास लगाई। उसके बाद कार्यालय पर बन रहे आधार कार्ड बनाने के एवज में लोगों ने रुपया मांगे जाने की शिकायत की तो बीएसए ने लिपिक नागेश वर्मा से जवाब तलब किया है। उन्होंने बीईओ कार्यालय की साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं से भी नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User