प्रधानमंत्री मोदी के वाद यादव ने शोक के दौरान जानकारी के लिए कलेक्टरो को लगाए फोन

Sep 5, 2024 - 00:10
Sep 5, 2024 - 00:12
 0  6.5k

उज्जैन (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन स्थित निवास से पूरे प्रदेश के संपर्क में हैं और अधिकारियों से निरंतर चर्चा कर रहे हैं। धार जिले में बच्चों का जीवन बचाने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर ,धार , झाबुआ जिलों में हुई विभिन्न घटनाओं के संबंध में तीनों जिलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की और आम नागरिकों की राहत के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

झाबुआ
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर झाबुआ को निर्देश दिए कि  जो दो बच्चियों बह गई उनके परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो यह भी ध्यान रखा जाए।

ग्वालियर
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्वालियर कलेक्टर से चर्चा कर ट्रामा सेंटर की घटना की जानकारी प्राप्त की। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो इस संबंध में सतर्कता रखी जाए।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0