प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ व्यापक बातचीत की और समग्र आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

Friday, July 21, 2023 - 12:00
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से वार्ता की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

नयी दिल्ली, 21 जुलाई 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ व्यापक बातचीत की और समग्र आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

विक्रमसिंघे दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे। पिछले साल अभूतपूर्व आर्थिक संकट से प्रभावित होने के बाद से श्रीलंका के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है।

भारत ने श्रीलंका को करीब चार अरब डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी, जिसमें पिछले साल आर्थिक संकट से प्रभावित होने के दौरान भोजन और ईंधन की खरीद के लिए ऋण की सुविधा भी शामिल है।

भारत ने श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को 2.9 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज हासिल करने में मदद करने के लिए गारंटी भी दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत शुरू होने के बाद ट्विटर पर कहा, ‘‘लंबे समय से चले आ रहे भारत-श्रीलंका संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें और गति देने का अवसर है क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं।’’

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच उच्च स्तरीय वार्ता से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने विक्रमसिंघे से मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम को उनसे मुलाकात की थी और विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User