प्रदेश में विजय संकल्प अभियान शुरू होगा : विष्णुदत्त शर्मा

Tuesday, July 11, 2023 - 23:59
0
प्रदेश में विजय संकल्प अभियान शुरू होगा : विष्णुदत्त शर्मा

गुना। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बैठक में अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात अमित शाह ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User