प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बने चैधरी राजेश

Tuesday, September 9, 2025 - 21:11
Updated: 1 year ago
0
प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बने चैधरी राजेश

फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक यादव की संस्तुति पर प्रदेश संयोजक लालजी यादव ने खागा नौबस्ता रोड बाईपास चैराहा के रहने वाले चैधरी राजेश यादव को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी है। 

बताते चलें कि चैधरी राजेश यादव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में लंबे समय से जुड़े हुए हैं। संगठन में जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किए। समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्यों व संघर्षों को देखते हुए संगठन में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष समेत युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी की प्रदेश संयोजक लालजी यादव ने जिम्मेदारी सौंपी है। जैसे ही ये खबर समाज के लोगों को हुई तो उनके बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी चैधरी राजेश यादव को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। समाज व राजनैतिक दलों के लोगों ने उनके आवास पहुंचकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। श्री चैधरी ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें संगठन में इतने महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। समाज के दबे, कुचले लोगों की लगातार आवाज उठाई जाएगी। साथ ही संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User