पेड़ से गिरकर बोरिंग मिस्त्री की मौत, समर की बोरिंग करने गया था मिस्त्री

Friday, February 23, 2024 - 15:47
Updated: 3 years ago
0
पेड़ से गिरकर बोरिंग मिस्त्री की मौत,  समर की बोरिंग करने गया था मिस्त्री

शाहाबाद हरदोई। गोपालपुर में समर की बोरिंग मशीन लगाने में आड़े आ रही पेड़ की डाल काटते समय पेड़ से गिरकर बोरिंग मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम ठेहापुर निवासी रजनीश पुत्र रामप्रकाश उम्र 35 वर्ष गांव के ही मुकन्ने तिवारी के साथ बोरिंग करने का कार्य करता था। शुक्रवार को थाना पाली के गोपालपुर में सड़क पर जयप्रकाश प्रधानपति की दुकानों में समर सेविल की बोरिंग करने गया था। बोरिंग मशीन लगाने में एक पेड़ की डाल फंस रही थी।रजनीश पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था। तभी अचानक डाल फटने से नीचे नींव पर गिर गया। आनन-फानन में उसे शाहाबाद अस्पताल लाया गया । डॉक्टर ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक विवाहित था। उसके दो पुत्री एक पुत्र है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User