भारतीय संस्कारों को पुनर्जीवित करते हुए सेवा कार्य कर रही है “सेवा भारती”

Friday, February 23, 2024 - 16:50
Updated: 3 years ago
0
भारतीय संस्कारों को पुनर्जीवित करते हुए सेवा कार्य कर रही है “सेवा भारती”

गुना (आरएनआई) स्थानीय ज़िला चिकित्सालय स्थित सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रतिदिन नाममात्र की राशि सिर्फ पाँचरुपये में मरीज़ों के परिजनों हेतु भर पेट भोजन व्यवस्था जनसहयोग से संचालित की जा रही है। 

इसी कड़ी में आज सेवा भारती परिवार द्वारा व्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 गायत्री परिवार से जुड़े प्रतापसिंह परिहार द्वारा अग्रवाल को सपत्नीक विधि विधान एवं मंत्रौच्चार से पूजा कराई गई एवं श्री शंकरराव मोरे “विद्यार्थी” द्वारा रचित बड़ी ही सुन्दर रचना बधाई पत्र के रूप में भेंट की गई।

महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का शाब्दिक स्वागत करते हुए सेवा भारती के अध्यक्ष डा. रामवीर सिंह रघुवंशी द्वारा सेवा भारती की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया।

महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा अपने सारगर्भित उद्वोधन में सर्वप्रथम सेवा भारती प्रकल्प में सेवा दे रहे शहर के सभी गणमान्य जनों की उन्मुक्त हृदय से प्रशंसा की गई एवं आभार प्रकट किया गया।

उन्होंने कहा कि हमें हमारा जन्मदिन हमारी वैवाहिक वर्षगाँठ बच्चों के जन्मोत्सव सब सेवा भारती परिसर में मनाना चाहिए जिससे एक और जहां ज़रूरतमंदों का सहयोग एवं मानवता की सेवा का अवसर प्राप्त होता है वहीं दूसरी ओर जीवन में सकारात्मकता के भाव उत्पन्न होने से आत्मशांति मिलती है।

 में पूर्व से ही मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाने के खिलाफ हूँ , हमारी भारतीय संस्कृति शुभ कार्य में दीप जलाने की है ना कि मोमबत्ती बुझाने की , और सेवा भारती इन संस्कारों को पुनर्जीवित कर रही है।

इस अवसर पर सेवा भारती अध्यक्ष डा. रामवीर सिंह जी रघुवंशी, प्रताप सिंह परिहार , शंकरराव मोरे , केशव दुवे ,, डा. पी बुनकर , सुनील भार्गव , काशी राम उरैया , बुंदेल सिंह यादव, भोला शंकर भार्गव, वीरेंद्र सिंह अहिरवार , राजसिंह क्षत्रिय, अनूप जैन , प्रदीप पाटौदी , मुन्ना लाल यादव, बी पी रत्नाकर , भंवरलाल पंत
महासंघ उपाध्यक्ष महेश रघुवंशी, सचिव प्रधुम्न जैन, संगठन मंत्री मनीष भार्गव, सहसचिव अंकुर दुसाज सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User