पूर्वी दिल्ली में नलों से निकल रहा सीवर जैसा गंदा पानी, लोग बीमार पड़ रहे मजबूरन खरीद रहे पैकेज्ड वाटर
लोगों का कहना है कि उनके घरों में नलों से साफ पानी की जगह सीवर का गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है, जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए बाजार से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
यहां तक कि खाना पकाना, बर्तन धोना, स्नान करना और शौच जाने तक के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। दरअसल, लक्ष्मी नगर स्थित डी-ब्लॉक और मयूर विहार फेस-1 स्थित पॉकेट-2, में यह समस्या बीते कई महीनों से बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि उनके घरों में नलों से साफ पानी की जगह सीवर का गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उनका दावा है कि सीवर युक्त पानी पीकर क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है जिसकी वजह से वह बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा दूषित पानी के इस्तेमाल से जल जनित बीमारियों, जैसे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और त्वचा संबंधी एलर्जी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
उनका कहना है कि इलाके में जो पानी की पाइप लाइन लगी हुई है वह सीवर वाले पाइपलाइन के साथ मिली हुई है। ऐसे में पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से दोनों आपस में मिल जाते हैं, जिसकी वजह से घरों में सीवर वाला पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि यह समस्या दशकों पुरानी है। इलाके में जो पाइपलाइन और सीवर डाले गए हैं, वह अव्यवस्थित और जर्जर हैं। इन्हें बदलने या मरम्मत करने की सख्त जरूरत है। वहीं, दूषित जल की आपूर्ति से लोगों को पीने और खाना पकाने तक के लिए मजबूरन महंगे पानी के जार या बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनके मासिक बजट पर भारी बोझ पड़ रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



