जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे सवारियों से भरी एक स्लीपर कोच बस भेंसौरा पुल से नीचे गिर गई

Apr 16, 2024 - 22:41
Apr 16, 2024 - 22:42
 0  1.2k
जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे सवारियों से भरी एक स्लीपर कोच बस भेंसौरा पुल से नीचे गिर गई

शिवपुरी (आरएनआई) जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे सवारियों से भरी एक स्लीपर कोच बस भेंसौरा पुल से नीचे गिर गई। हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से मोहना सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक अशोका ट्रेवल्स की बस (MP13P5052) इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। तभी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर आज मंगलवार की सुबह 7 बजे बस का टायर फट गया। जिससे बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। बस के पलट जाने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई थी।

बस हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची सुभाषपुरा पुलिस ने बस में फंसे सभी घायलों को बस से निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के जरिए मोहना सहित ग्वालियर के अस्पताल के लिए रेफर किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0