पूर्व विधायक ममता मीना ने लोकार्पण-शिलान्यास कर हितग्राहियों को बांटे हितलाभ

विधानसभा चांचौड़ा अंतर्गत विकास यात्रा ने 17 ग्रामों में किया भ्रमण

Monday, February 20, 2023 - 23:28
Updated: 4 years ago
0
पूर्व विधायक ममता मीना ने लोकार्पण-शिलान्यास कर हितग्राहियों को बांटे हितलाभ

गुना। विधानसभा चांचौड़ा अंतर्गत सोमवार को विकास यात्रा 17 ग्रामों के भ्रमण पर पहुंची। यात्रा की शुरूआत ग्राम पंचायत कजलिया से की गई जो विभिन्न ग्रामों से होकर ग्राम पंचायत धीनाखेड़ी में जाकर सम्पन्न हुई। जिसके अन्तर्गत 5 ग्राम पंचायत एवं 17 ग्राम शामिल हुए। इस दौरान विकास यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ लोगों को शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
विकास यात्रा के दौरान पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, एवं प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के पात्र हितग्राहियों को श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने लाभान्वित करने के साथ ही स्वीकृति पत्र प्रदान किए और कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण किया। इसके साथ ही श्रीमती मीना ने चिन्हित ग्राम पंचायतों में लोकार्पण/शिलान्यास किए। इस अवसर पर चांचौड़ा विधानसभा के जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित रहे। सोमवार को यात्रा ग्राम पंचायत कजलिया से प्रारंभ हुई जो ग्राम पंचायत गारखेड़ा पहुंची। इसके बाद यात्रा ग्राम पंचायत करेला, कोलारस से होती हुई ग्राम पंचायत धीनाखेड़ी में पहुंची जहां कार्यक्रम के बाद समापन हुआ। इस तरह विकास यात्रा ने विभिन्न ग्रामों में 26 किमी भ्रमण किया। विकास यात्रा में सेक्टर प्रभारी, यात्रा प्रभारी एवं सहायक यात्रा प्रभारी शामिल रहे। विकास यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद, कलश यात्रा, निकाली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User