नगरपालिका परिषद का द्वितीय सम्मेलन बिना विरोध के पास?

Monday, February 20, 2023 - 23:27
Updated: 4 years ago
0
नगरपालिका परिषद का द्वितीय सम्मेलन बिना विरोध के पास?

गुना। आज निर्वाचित पार्षदों के बीच नगरपालिका परिषद गुना का द्वितीय सम्मेलन में ऐजेण्डा क्रमांक 01से 32 तक विंन्दुओ पर था नगर विकास को लेकर चर्चा में पक्ष ओर विपक्ष दोनों ही बात तो रखते गये। लेकिन अनुभव न होने के कारण हां भी करते रहे। सदन में कुछ पार्षद पूर्व परिषदो में रहे, उस हिसाब से अनुभवी तो थे। लेकिन पिक पाईंन्ट पर बिंन्दूबार अपनी आवाज नगरपालिका संविधान के तहत नहीं रख सके। बड़ी बात तो यह देखने को मिली की प्रतिपक्ष नेता बात कहने के बाद यह कहते नजर आए कि फिर बोलेगें कि शेखर वशिष्ठ विरोध करता है ! अरे भाई इसमें यह कहने की बात क्या है। गलत दिशा में अगर नगरपालिका कि संचित निधि का दुरूपयोग होगा ! तो प्रतिपक्ष आबाज नहीं उठाएगा तो क्या नगरपालिका अध्यक्ष के सर्थक पार्षद आबाज उठाएंगे! कुल मिलाकर सदन में सिर्फ सांसद प्रतिनिधि प्रमोद यादव (राजू) एवं पूर्व उपाध्यक्ष कल्याण लोधा बोलते नजर आए । प्रतिपक्ष से ज्यादा सदन में इन दोनों ने मोर्चा संभाल रखा था । कुल मिलाकर सदन की कार्यवाही शांति पूर्वक संम्पन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User